फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरीः बाघ ने मवेशी चरा रहे अधेड़ को मार डाला

विज्ञापन
demo photo - फोटो : MP Forest Dept
विज्ञापन

दो युवकों ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान, ग्रामीणों के शोर मचाने पर शव छोड़कर भागा

तिकुनियां (लखीमपुर खीरी)। मजरा पूरब जंगल इलाके में बाघ ने जंगल किनारे मवेशी चरा रहे अधेड़ सीताराम पर हमला कर मार डाला, जबकि दो युवकों ने पेड़ पर चढ़कर बाघ के हमले से अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

मजरा पूरब गांव के पूर्व प्रधान जसवंत यादव ने बताया कि गांव निवासी सीताराम यादव (50) पुत्र रामजीवन यादव रविवार की सुबह करीब 11 बजे जंगल की ओर मवेशी चराने गया था। जंगल के निकट गायघाट नाला है, जहां बाघ घात लगाए बैठा था।
अपराह्न करीब तीन बजे बाघ ने सीताराम यादव पर हमला कर उसे दबोच लिया और जंगल के निकट बह रहे नाले के नीचे ले गया और खाने की कोशिश की। इस बीच सीताराम यादव के साथ कुछ दूरी पर खड़े गांव के दो युवक सूरज तथा एक अन्य साथी अपनी जान बचाकर पेड़ पर चढ़ गए और पेड़ पर चढ़कर ही शोर मचाने लगे, जिससे इधर-उधर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए और उन्होंने भी शोर मचाया। तब बाघ सीताराम के शव को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सीताराम यादव के शव को बरामद किया और उत्तर निघासन वनरेंज बेलरायां के रेंजर को सूचना दी। वन विभाग टीम व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल देखा और जांच पड़ताल शुरू कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा है।

दो साल में दस लोग हुए बाघ के शिकार

मजरा पूरब जंगल में बाघ ने बीते 2 सालों में 10 लोगों को अपना शिकार बना चुका है। ग्राम निवासी बहोरी लाल यादव, सरजीत सिंह, प्यारेलाल ज्ञान सिंह, अवधेश, बबलू, ओम प्रकाश और अब सीताराम यादव को मार डाला, जबकि दो अन्य और को भी शिकार बना चुका है। डरे सहमे ग्रामीणों ने सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

जंगल के निकट ग्रामीणों को न आने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए लाइट लगाई गई हैं। नाला भी खोदवाया गया है। मृतक सीताराम यादव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया है। सरकारी सहायता जल्द दिलवाई जाएगी। - विमलेश कुमार, रेंजर उत्तर निघासन, वनरेंज बेलरायां

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें