फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थार का इंश्योरेंस जुलाई 2018 में हो चुका था एक्सपायर

विज्ञापन
तिकुनिया में बलाल के दौरान जलाई गई जीप। (फाइल फोटो)
विज्ञापन

गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र के नाम थी पंजीकृत, नहीं मिलेगा क्लेम

लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड में जिस थार गाड़ी से प्रदर्शनकारी किसानों को कुचला गया, उसका इंश्योरेंस जुलाई 2018 में समाप्त हो चुका था। यह थार गाड़ी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के नाम पंजीकृत है।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर 2021 को तिकुनिया में प्रदर्शन के दौरान थार गाड़ी यूपी 31 एएस 1000 से कुचलकर किसानों की मौत हुई थी। एफआईआर में इस गाड़ी में आशीष मिश्र मोनू के सवार होने का आरोप लगाया गया है। घटना के दौरान इस गाड़ी को जलाया जा चुका है। यह गाड़ी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के नाम 14 जुलाई 2017 में पंजीकृत हुई थी, जिसके बाद से इसके बीमे का रिन्यूवल नहीं कराया गया। इससे 13 जुलाई 2018 में इंश्योरेंस समाप्त हो गया।
एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार सिंह ने कहा कि प्राइवेट वाहन का इंश्योरेंस कराने की जिम्मेेदारी वाहन स्वामी की स्वयं होती है। इंश्योरेंस रिनूवल नहीं कराया गया है तो वाहन स्वामी को क्लेम नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें