फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर-बांकेगंज के बीच स्पीड ट्रायल 25 को

विज्ञापन
लखीमपुर स्टेशन।
विज्ञापन
सीआरएस निरीक्षण के लिए तैयारियां पूरी करने में जुटी कार्यदायी संस्था आरवीएनएल
विज्ञापन

- लखीमपुर-बांकेगंज के बीच रेल विद्युतीकरण का पूरा हुआ काम
- 23 दिसंबर 2020 को सीतापुर-लखीमपुर का हुआ था ट्रायल
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर-बांकेगंज के बीच रेल लाइन के विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है। मुख्य संरक्षा आयुक्त लतीफ खान 25 नवंबर को इसका स्पीड ट्रायल करेंगे। इसको लेकर रेलवे प्रशासन और विद्युतीकरण का काम कर रही कार्यदायी संस्था ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के प्रबंधक जगन्नाथ मिश्र ने बताया कि लखीमपुर सीतापुर के बीच इलेक्ट्रिक रेल लाइन का सीआरएस 23 दिसंबर 2020 को हो चुका है और अब 25 नवंबर को लखीमपुर-बांकेगंज के बीच 45 किलोमीटर इलेक्ट्रिक रेललाइन का स्पीड ट्रायल होगा। लखीमपुर-बांकेगंज के बीच विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


बांकेगंज-लखीमपुर के बीच हुआ रेल विद्युत इंजन का स्पीड ट्रायल
बांकेगंज। लखीमपुर-बांकेगंज रेल स्टेशन के मध्य बृहस्पतिवार शाम इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव रेल इंजन का स्पीड ट्रायल हुआ। शाम 6:55 मिनट पर लखीमपुर से चला विद्युत इंजन 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से फरधान, गोला, रजागंज स्टेशनों से होकर साढ़े सात बजे बांकेगंज रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां 15 मिनट रुकने के बाद विद्युत इंजन फिर लखीमपुर चला गया। रेल विकास निगम लिमिटेड के प्रबंधक जगन्ननाथ मिश्र ने बताया कि विद्युत इंजन का स्पीड ट्रायल सफल रहा। संवाद

एनई रेलवे के जीएम का अगले माह हो सकता है मैलानी दौरा
मैलानी। एनई रेलवे के महाप्रबंधक गोरखपुर विनय कुमार त्रिपाठी अगले माह मैलानी के दौरे पर आ सकते हैं। उनके दौरे को लेकर यहां स्थानीय अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
रेलवे के सूत्रों के अनुसार जीएम का दौरा अगले महीने दिसंबर में 12 या 22 दिसंबर को हो सकता है। जीएम के दौरे को देखते हुए स्थानीय रेल अधिकारियों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। जीएम के दौरे से पहले ही डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री भी मैलानी का दौरा कर व्यवस्थाएं परख सकती हैं। संवाद

गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस आज से 24 तक निरस्त
मैलानी। रेल प्रशासन की ओर से पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के सीतापुर-तप्पा खुजुरिया-परसेंडी स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग के लिए 16 से 24 नवंबर तक इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण गोरखपुर-मैलानी गोमती एक्सप्रेस आज से 24 नवंबर तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता के मुताबिक, गाड़ी संख्या 15009 गोरखपुर-मैलानी गोमती एक्सप्रेस 19 से 24 नवंबर तक और गाड़ी संख्या 15010 मैलानी-गोरखपुर गोमती एक्सप्रेस 20 से 25 नवंबर तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें