फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के श्रीष बने अध्यक्ष, बनारसी लाल महामंत्री

विज्ञापन
पलिया बार एसोसिएशन के चुनाव में जीत के बाद विजेताओं के संग अधिवक्ता। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को हुआ। इसके बाद हुई मतगणना में श्रीष द्विवेदी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। वहीं महामंत्री पद पर बनारसी लाल विजयी रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे से पलिया बार एसोसिएशन का मतदान शुरू हुआ। इसमें साढ़े तीन बजे तक 133 मतदाताओं में से 129 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। साढ़े तीन बजे के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर श्रीष द्विवेदी ने 74 और उनके प्रतिद्वंद्वी शारदा प्रसाद राणा ने 55 मत प्राप्त किए। श्रीष ने अध्यक्ष पद का चुनाव 19 मतों से जीता। महामंत्री पद पर बनारसी लाल को 68 व उनके प्रतिद्वंद्वी अरुण अवस्थी को 61 मत मिले। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर रविंद्र सिंह को 66, कमाल इदरीशी को 63, संयुक्त मंत्री पद पर कमलेश कुमार को 108 व रंजीत गुप्ता को 21, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर मनोज राठौर को 106 व देवानंद श्रीवास्तव को 22 मत मिले।
इससे पहले कोषाध्यक्ष पद पर राजीव भार्गव व अंकेक्षक पद पर राकेश वर्मा एकल नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। चुनाव को संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी मधुसूदन तिवारी, सहायक चुनाव अधिकारी भागीरथ शाक्य, गुलाम वारिस खान, भारत भूषण गुप्ता विकास, सुनील शुक्ला, रामलखन सिंह, मुकेश यादव आदि का सहयोग रहा। उधर, अध्यक्ष व महामंत्री पद पर विजेता रहे प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। इस दौरान तहसील के अधिवक्ता मौजूद रहे।

पलिया बार एसोसिएशन के चुनाव में वोट डालते अधिवक्ता।- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें