लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के अल्हवापुर गांव में सोमवार को होली के मौके पर हादसा हो गया। डीजे लेकर गए बहादुरपुर गांव निवासी कई लोग करंट की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि डीजे हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गया था। इससे उसमें करंट फैल गया और सात लोग करंट लगने से घायल हो गए। कई की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
गंभीर रूप से झुलसे दो लोग ओयल रेफर और दो को बेहजम के अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जेई बेहजम अमित भारद्वाज ने बताया कि अभी एक के करंट लगने की सूचना मिली, जबकि चौकी प्रभारी ने बताया कि सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे। चार पांच लोगों को करंट लगा है। होली पर हुए हादसे से गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे।