फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह साल से नहीं बनी सड़क, ग्रामीणों ने जमकर काटा हंगामा

विज्ञापन
सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
तिकुनिया। कस्बे के मोहल्ला शिवलालपुरवा की बस्ती में करीब 15 वर्षों से सड़क नहीं बनी है। इसके चलते ग्रामीणों को बारिश में ही नहीं सूखे मौसम में भी कीचड़ में होकर निकलना पड़ रहा है। पानी के निकास के लिए नालियों तक की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके खिलाफ मंगलवार को ग्रामीणों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार ग्राम प्रधान से सड़क निर्माण के बारे में कहा गया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर सड़क निर्माण जल्दी कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क न होने से बारिश तो दूर सूखे मौसम में भी पानी भरी रोड पर निकलना पड़ता है। नन्हे, विनोद, रामू, कन्हैया, अमित, महादेव, गुड्डी, मीरा देवी, मंजू देवी ने बताया कि बीते 15 साल से हमारे मोहल्ले में सड़क नहीं बनाई गई। सूखे मौसम में भी जलभराव से होकर निकलना पड़ता है। मंगलवार को ग्रामीणों ने जब प्रधान शफीक अहमद से रोड निर्माण कराने को कहा तो उन्होंने छह माह बाद सड़क बनवाने की बात कही जिस पर ग्रामीण भड़क उठे और सड़क पर उतरकर हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम श्रद्धा सिंह और बीडीओ को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें