फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों का गिरोह: दोगुना रुपये का लालच देकर बनाते थे शिकार, बचने के लिए बनते थे पुलिस-पत्रकार, बरामद चीजें देख सब सन्न रह गए

Sun, 17 Apr 2022 07:11 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

पुलिस व एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने ठगों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि रुपये दोगुना करने का झांसा देकर ये ठगी करते थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में थाना पलिया पुलिस व एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने ठगों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि रुपये दोगुना करने का झांसा देकर ये ठगी करते थे। पुलिस ने दो आरोपियों को टेहरा तिराहा थाना पलिया के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 22,39,800 रुपये, एक बोलेरो गाड़ी व केमिकल/उपकरण आदि सामग्री बरामद किया गया है। जबकि इनके तीन साथी भाग निकले हैं।

विज्ञापन


एएसपी अरुण कुमार सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि मोहल्ला अहिरान निवासी मुख्तार सिंह के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धन दोगुना करने की बात कहकर कस्बा पलिया से बोलेरो गाड़ी में बैठाकर गोंडा ले जाया गया। वहां उनसे ढाई लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इस मामले में तीन अप्रैल 2022 को थाना पलिया में अज्ञात ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान साक्ष्यों, तकनीकी सहायता से जानकारी मिलने के बाद ठगों के गिरोह का भंडाफोड़ करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी गोविंद निषाद और गनेश निषाद निवासी निषादनगर टेपरा चांदपुर तरबगंज जिला गोंडा को टेहरा तिराहा थाना पलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद आरोपियों का चालान कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरोह में करीब पांच लोग शामिल हैं। जिसमें से तीन अभियुक्त फरार हो गए हैं। अभियुक्तों के पास से पुलिस व मीडिया के फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद हुए हैं। जिनके सहारे यह लोग पुलिस-प्रशासन को भी चकमा देने की कोशिश करते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें