27 और 28 नवंबर को हुईं प्रतियोगिताएं
तिकुनिया। दिल्ली में हुई इंडो नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में तिकुनिया और पलिया के खिलाड़ियों ने नौ मेडल जीते हैं।
लखीमपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के कोच विष्णुकांत ने बताया कि दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 27 व 28 नवंबर को इंडो नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप सम्पन्न हुई, जिसमें भारत की तरफ से 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें लखीमपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ब्रांच इंडियन स्पोर्ट्स अकेडमी तिकुनिया व पलिया ताइक्वांडो अकेडमी के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया था।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन दिखाकर भारत देश का परचम लहराया। खिलाड़ी कृष्णा जाट व मंतशा ने गोल्ड मेडल, मोहन लाल व जोया बानो ने सिल्वर मेडल,अनुपम, प्रीती कुमारी, नेहा सिंह, निशार हुसैन, हिमांशु राज ने कांस्य पदक प्राप्त कर देश के नाम कुल नौ मेडल किये हैं। लखीमपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन ने सभी खिलाड़ियों व कोच विष्णुकांत राज को बधाई दी है।
न्याय पंचायत खमरिया कोइलार में हुई खेलकूद प्रतियोगिता
तिकुनिया। न्याय पंचायत खमरिया कोइलार में कबड्डी, वॉलीबॉल, कुश्ती, दौड़, खो-खो सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। उत्साहवर्धन के लिए विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
प्राइमरी की सौ मीटर की दौड़ में मोहित, शादाब, विष्णु व आदित्य, जबकि बालिकाओं में आरुषि, मधु, प्रियंका, मधु प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहीं। खो-खो में बालकों में प्राइमरी स्कूल सहेनखेड़ा और बालिकाओं में बरसोला खुर्द ने जीत हासिल की। कबड्डी में बरसोला खुर्द के बालक और सहेनखेड़ा की बालिकाओं ने जीत दर्ज की। जूनियर हाईस्कूल तिकुनिया ने वॉलीबॉल में जीत व इस विद्यालय के बालक और बालिकाओं ने खो-खो में जीत दर्ज की है।
जूनियर की दौड़ में संजय, शानू, सुमित, जुनैद और सविता, अदिति, सुनीता, राधा छाई रहीं। अधिकतर खेलों में सिंहोना विद्यालय के बच्चे आगे रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शफीक अहमद, बचनलाल, बलवीर सिंह, श्याम किशोर मौर्य, उत्तम यादव, रामनरेश, सीएल सोनकर, रमेश राही, मितान सिंह, विवेक चौधरी, भानु रस्तोगी, सीमल यादव, सचिन यादव आदि मौजूद रहे।