पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी
पुलिस ने पुजारी के शव को पोस्टमार्टम कराया है, रिपोर्ट आने के बाद मौत होने की स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं, पुजारी की मौत के बाद से संत समाज में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। पुजारी की मौत के बाद शनिवार देर रात एएसपी नैपाल सिंह और सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। रविवार सुबह से मंदिर में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। तमाम संत भी पहुंच गए। हिंदू संगठनों ने भी पुजारी की मौत पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे पोस्टमार्टम के बाद पुजारी महेशदास का शव मंदिर परिसर पहुंच गया। उन्हें संत समाज की परंपरा के अनुसार भू समाधि देने की तैयारी शुरू हुई। प्रशासन ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाया। भीरा एसओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर फिर पूछताछ की जा रही है। कोई नया मुकदमा नहीं लिखा गया है। पुजारी बाबा के दामाद ने जो तहरीर दी है, उसमें भी किसी पर आरोप नहीं लगाया है, संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होना लिखा है, भोला सिंह से पूछताछ चल रही है।