गोविंद नगर की बुजुर्ग राजकुमारी ने बताया कि उनके घर में बाढ़ का पानी भर गया था। सारा सामान डूब गया। बनाने खाने की सुधिवा नहीं थी। तीन दिन तक खाना नहीं खाया। भूखे रहकर दिन काटे। जब खाना मिला तो आंखें भर आईं। गुड्डू यादव ने बताया कि पहली बार ऐसी बाढ़ आई। पूरे गांव में चार से पांच फीट तक पानी भर गया। उनकी धान की फसल बर्बाद हो गई। गन्ने की फसल को भी नुकसान हुआ है। गांव में तीन घर हैं, हर घर में बाढ़ का पानी भर गया था। गांव प्रधान के पति देवराम मौर्य ने बताया कि स्टीमर मंगा रखा था। कई लोगों को स्टीमर से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था।