फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर महिलाएं करेंगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी ने जारी किए निर्देश, टिकट के नहीं देने होंगे रुपये
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन पर पिछले सालों की तरह इस बार भी महिलाओं को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। सीएम योगी ने इसका आदेश भी जारी कर दिया। महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा 21 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त की रात 12 बजे तक मिलेगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले सालों की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर बहनों को परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा का उपहार दिया है। महिलाएं 21 की आधी रात से 22 अगस्त की आधी रात तक 24 घंटे रोडवेज की समस्त श्रेणी की बसों में फ्री सफर कर सकेंगी। हालांकि महिलाओं को यात्रा के दौरान टिकट तो लेना होगा, लेकिन किराए का मूल्य नहीं देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन







सीएम योगी ने परिवहन निगम के अधिकारियों को बहनों को परिवहन निगम की बसों में आने-जाने की मुफ्त सुविधा दिए जाने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
रक्षाबंधन पर महिलाओं को 24 घंटे के लिए रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए शासनादेश भी जारी हो गया है। इस दिन यात्रा के समय महिलाओं को नि:शुल्क टिकट मिलेगा।
- अनवर अंसार, जनसंपर्क अधिकारी, परिवहन निगम लखनऊ मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें