फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थारू जनजाति क्षेत्र में पहुंचे नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नोडल अधिकारी/ कमिश्नर रंजन कुमार ने बृहस्पतिवार की शाम को तहसील पलिया के सुदूरवर्ती थारू जनजाति क्षेत्र के एकीकृत जनजाति विकास परियोजना, थारू शिल्पग्राम, थारू हथकरघा घरेलू उद्योग समूह गबरौला व ग्राम परसिया का भ्रमण किया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने पहले एकीकृत जनजाति विकास परियोजना में पहुंचकर परियोजना अधिकारी यूके सिंह से थारू क्षेत्र में संचालित योजनाओं, विकास कार्यक्रमों, निर्माण कार्यों सहित क्षेत्र के शैक्षिक, आर्थिक व सामाजिक उन्नयन के लिए प्रशासनिक स्तर पर हुए प्रयासों की जानकारी ली।
उन्होंने निर्देश दिए कि थारू क्षेत्र के सभी गांवों में प्रत्येक परिवार को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जाए। परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए कि एनआरएलएम, बाल विकास एवं पुष्टाहार सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से समन्वय कर सभी परिवारों को लाभान्वित कराएं।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया, एसडीएम पलिया डॉ अमरेश कुमार, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, बीडीओ डॉ. विनय कुमार मौजूद रहे। इसके बाद नोडल अधिकारी चंदनचौकी के बने थारू शिल्पग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने चार थारू हट, एक म्यूजियम, एक नृत्य कला केंद्र, दस दुकानें, ट्रेनिंग सेंटर, भोजनालय देखा, जो बनकर पूरी तरह तैयार है। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को शासन के निर्देश पर थारू जनजाति की सहभागिता से थारू शिल्पग्राम को जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। इसके संचालन के लिए डीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित है, जिसमें सचिव सीडीओ, सदस्य सचिव पीओ यूके सिंह, डीसी एनआरएलएम, उपायुक्त उद्योग, बीडीओ पलिया सहित थारू जनजाति के दो महिला व तीन पुरुष सदस्य हैं।
नोडल अधिकारी ने ग्राम गबरौला में संचालित थारू हथकरघा घरेलू उद्योग समूह का जायजा लिया, जहां उन्होंने उत्पादों को बनते देखा। संचालिका आरती राना से उनके इस घरेलू उद्योग समूह के निर्मित उत्पादों के विपणन की जानकारी ली। आरती राना ने बताया कि ट्राईफेड से उनके उत्पादों को न केवल बड़ा बाजार मिला है, बल्कि उनके उचित मूल्य भी प्राप्त हो रहे हैं। डीएम ने उत्पादों की डिस्प्ले यूनिट को भी देखा।
परसिया में ग्रामीणों से की बातचीत
नोडल अधिकारी रंजन कुमार थारू क्षेत्र के ग्राम परसिया पहुंचे, जहां पारंपरिक वेशभूषा में थारू जनजाति के युवक-युवतियों ने स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र के रहन-सहन देख उनकी संस्कृति जानी। नोडल अधिकारी ने परसिया में संचालित छिदो प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत कर थारू हस्तशिल्प उत्पादों के निर्माण व विपणन की जानकारी ली और थारू हस्तशिल्प उत्पाद का निर्माण देखा। उन्होंने जाना कि इन उत्पादों के जरिये उनके समूह को कितनी आमदनी हो जाती है। उन्होंने मौजूद बच्चों से कई सवाल किए जिनका उत्तर देने पर उन्हें पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें