मझगईं के नयापुरवा से उचित स्थान पर नाव से जाते ग्रामीण।
मझगईं। शारदा नदी की बाढ़ से मझगईं क्षेत्र का नयापुरवा और खालेपुरवा गांव पूरी तरह टापू बन गया है। यहां आने-जाने वाला रास्ता बंद हो गया है, जबकि ग्रामीण ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं।
वहीं पलिया-निघासन रोड पर रपटा पुल पर करीब पांच फिट पानी चल रहा है। इससे आवागमन पूरी तरह से बंद है। लोग उचित स्थान पर जाने के लिए नाव से खतरा उठाकर आवागमन कर रहे हैं, जबकि सड़क मार्ग से आवागमन पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है।
कस्बा की ईदगाह, पुलिस चौकी में पानी भरा हुआ है, जबकि पलिया-निघासन रोड पर मझगईं से लेकर पलिया तक रोड पर पानी सड़क क्रॉस कर बह रहा है। क्षेत्र के चौरी, नौगवां, बबौरा, विष्णुपुर, कुंवरपुर कलां आदि गांव भी पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं और लोग ऊंचे स्थान पर शरण लिए हुए हैं, जबकि कई ग्रामीणों ने गांव से पलायन कर दिया है। संवाद