फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता को मारकर फंदे पर लटकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव कोरैया तालुकेदारी में सोमवार सुबह विवाहिता का शव फंदा से लटकता मिला। पिता ने दहेज के लिए मारकर लटकाने का आरोप लगाते हुए पति समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मायके वालों के पहुंचते ही कुछ देर दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

रामलोटन निवासी बोझवा थाना हैदराबाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री अर्चना (22) का विवाह करीब दो साल पहले नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव कोरैया तालुकेदार निवासी केशव के साथ किया था। शादी के बाद से ही पति केशव, ससुर, जेठ और जेठानी ने दहेज के लिए परेशान करते थे। सोमवार सुबह उसे सूचना मिली कि उसकी पुत्री की मौत हो गई है। वह घरवालों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
एसओ नीमगांव देवेन्द्र कुमार गंगवार ने मौके पर पहुंचकर कर जांच की और अधिकारियों को सूचना दी। तहसीलदार मितौली अमिता यादव और सीओ अभय प्रताप मल्ल मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मायके वालों के पहुंचने के कुछ देर बाद ही मायके और ससुराल पक्ष के बीच गहमा-गहमी हुई। इस बीच एसओ ने दोनो पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

‘शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या कर लटकाने का आरोप लगाया है। जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अभय प्रताप, मल्ल सीओ मितौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें