फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैलानी-बहराइच और नानपारा-बहराइच पैसेंजर अब 14 तक निरस्त

विज्ञापन
बाढ़ में बहा ट्रैक दुरुस्त करते रेलकर्मी।
विज्ञापन
ट्रैक दुरुस्त न होने की वजह से संचालन किया रद्द
विज्ञापन

मैलानी। पिछले दिनों शारदा नदी के बाढ़ के पानी से भीरा एवं पलिया कलां के बीच ट्रैक धंसने के बाद निरस्त हुईं दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें अब चौदह नवंबर तक निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन

बीस अक्तूबर को मीटर गेज के मैलानी-बहराइच रेलखंड के भीरा और पलिया कलां स्टेशनों के बीच शारदा नदी के पानी ने दो जगह ट्रैक का कटान किया था, जिसमें एक जगह रेल पटरी टेढ़ी होकर हवा में लटक गई थी। तब रेल प्रशासन ने इस रूट की मैलानी-बहराइच और नानपारा-बहारइच पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पहले 31 अक्तूबर तक बंद करने की घोषणा की थी, फिर कटानस्थल पर अनुरक्षण कार्य पूरा न हो पाने की वजह से ट्रेनों का निरस्तीकरण सात नवंबर तक किया गया। दो जगह कटान हुआ था, जिसमें एक जगह पर ट्रैक को दुरुस्त कर लिया गया है, लेकिन दूसरे कटान स्थल पर अनुरक्षण कार्य अभी बाकी और चल रहा है। लिहाजा ट्रैक दुरुस्त न हो पाने की वजह से ट्रेन संचालन सात तक भी शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें