फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता आरपीएफ जवान की लोकेशन हरिद्वार में मिली एटीएम के फुटेज में साधुवेश में दिखा वीर बहादुर

विज्ञापन
लापता जवान वीर बहादुर - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मैलानी। पिछले कई दिनों से लापता रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ पोस्ट मैलानी में कार्यरत कांस्टेबल वीर बहादुर की लोकेशन हरिद्वार में मिलने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज में वह साधुवेश में नजर आया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

आरपीएफ पोस्ट मैलानी पर कार्यरत कांस्टेबल वीर बहादुर दो मई की रात से बैरक से लापता है। मामले में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तीस वर्षीय वीर बहादुर मूल रूप से ग्राम करनई नई बस्ती, पोस्ट करनई थाना सुखपुरा जिला बलिया का निवासी है। पुलिस ने लापता जवान का मोबाइल सर्विलांस पर लगा रखा है। लापता होने के हफ्ते भर बाद उसका मोबाइल करीब दस मिनट के लिए खुला तो उसकी लोकेशन फगवाड़ा पंजाब में मिली थी।
इस पर पुलिस और आरपीएफ की टीम फगवाड़ा गई लेकिन टीम को कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी विष्णु सिंह ने बताया बैंक ट्रांजेक्शन से पता चला कि उसने झारखंड और कुछ दिनों पहले हरिद्वार में एटीएम से लेनदेन किया है। इस पर आरपीएफ की टीम पहले झारखंड फिर हरिद्वार रवाना की गई।
विज्ञापन

हरिद्वार में टीम ने एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें वीर बहादुर साधुवेश धारण किए हुए नजर आया। वहां टीम ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई कामयाबी न मिलने पर टीम वापस लौट आई है। बताया कि उत्तराखंड के कई व्हाट्सएप ग्रुपों पर भी लापता जवान की सूचना डाली गई है, ताकि उसका जल्द से जल्द पता चल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें