सुबह डीएफ ओ संजय विश्वाल, एसडीओ और रेंजर अभय कुमार मल्ल समेत कई वनाधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएफओ ने परिजनों को दस हजार रुपये दिये। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि बच्ची का अधखाया शव खेत में मिला है। ग्रामीण तेंदुए के हमले की अशंका जता रहे हैं। जंगली जानवर नजर आया और न कहीं उसके पदचिन्ह दिखे। वहीं घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।