फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने बनाया बच्ची को निवाला: घर के बाहर खेल रही थी मासूम, जंगली जानवर दबोच ले गया; खेत में मिला अधखाया शव

Sat, 02 Sep 2023 06:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

शारदानगर के मंझरा गौढ़ी गांव में रक्षाबंधन पर मासूम बच्ची अपनी मां के साथ ननिहाल आई थी। शुक्रवार को गांव के बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी तेंदुआ उसे दबोच ले गया। परिजनों ने रातभर उसे तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। शनिवार को बच्ची का शव गन्ने के खेत में मिला। 
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के शारदानगर क्षेत्र में रक्षाबंधन पर परिवार के साथ ननिहाल आई सात वर्षीय बच्ची को तेंदुए ने मार डाला। शनिवार को उसका शव अधखाया गन्ने के खेत में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएफओ संजय विस्वाल ने परिजन को दस हजार रुपये की तात्कालिक सहायता दी है। मामला दक्षिण खीरी के वन रेंज शारदा नगर के मंझरा गौढ़ी गांव का है।

विज्ञापन


शारदानगर थाना क्षेत्र के मुकुंदा गांव निवासी राजेश कुमार पत्नी रेनू देवी और बच्चों के साथ बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन पर्व पर मंझरा गौढ़ी गांव निवासी राम कुमार के घर ससुराल गए थे। बच्चों को ननिहाल में छोड़ राजेश घर वापस चला गया था। शुक्रवार देर शाम राजेश की सात साल की पुत्री रिमझिम घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। परिजनों के मुताबिक इस बीच उसे प्यास लगी। वह अकेले नल पर पानी पीने चली गई। आशंका है कि उसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुन परिजन उसकी तरफ भागे। तब तक जानवर उसे उठाकर गन्ने के खेत में भाग गया। 

ये भी पढ़ें- UP: आमिर ने अमित बन युवती से किया निकाह, ससुर ने कहा- तुम्हें बहू नहीं बीवी बनाकर रखूंगा; विरोध पर पीटा

विज्ञापन

24 घंटे बाद मिला बच्ची का शव 

परिजनों ने रात तक बच्ची को तलाश किया। सूचना पर पुलिस और वन कर्मी पहुंचे। ग्रामीणों के साथ कॉम्बिंग की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। विधायक योगेश वर्मा भी मौके पर पहुंचे और कॉम्बिंग के दौरान भी साथ रहे। परिवार को ढांढस बंधाया। मदद का भरोसा दिया।  शनिवार सुबह फिर तलाश शुरू हुई। गांव से दो सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में मासूम का अधखाया शव बरामद हुआ। 
विज्ञापन

सुबह डीएफ ओ संजय विश्वाल, एसडीओ और रेंजर अभय कुमार मल्ल समेत कई वनाधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएफओ ने परिजनों को दस हजार रुपये दिये। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि बच्ची का अधखाया शव खेत में मिला है। ग्रामीण तेंदुए के हमले की अशंका जता रहे हैं। जंगली जानवर नजर आया और न कहीं उसके पदचिन्ह  दिखे। वहीं घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें