तिकुनिया कांड की आग पांच दिन बाद भी ठंडी नहीं हुई है। इस मामले को लेकर विभिन्न राजनेताओं का आना जाना बदस्तूर जारी है।हालांकि मामला तूल न पकड़े इसके लिए इंटरनेट भी बंद करा दिया गया है। इन पांच दिनों में कुछ देर के लिए बहाल हुई इंटरनेट सेवा में तमाम वीडियो और फोटो वायरल हो रहे है, जिनको देखकर पुलिस कर्मियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
रविवार को तिकुनिया में खूनी संघर्ष हुआ, जिसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इसमें कुछ फोटो ऐसे भी हैं जिन पर अब सवाल उठने लगे हैं। पिछले दिनों वायरल फोटो में एक घायल युवक आठ दस पुलिस कर्मियों के साथ चल रहा है, जिसे भाजपा का मंडल मंत्री बताया जाता है। इसके बाद भी श्यामसुंदर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
तिकुनिया कांड की आग पांच दिन बाद भी ठंडी नहीं हुई है। इस मामले को लेकर विभिन्न राजनेताओं का आना जाना बदस्तूर जारी है। हालांकि मामला तूल न पकड़े इसके लिए इंटरनेट भी बंद करा दिया गया है। इन पांच दिनों में कुछ देर के लिए बहाल हुई इंटरनेट सेवा में तमाम वीडियो और फोटो वायरल हो रहे है, जिनको देखकर पुलिस कर्मियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं, जिस भाजपा मंडल मंत्री की मौत हुई है
वह आगजनी के बाद एक-दो नहीं, बल्कि आठ दस पुलिस वालों के साथ घायलावस्था में अपने पैरों पर जाते दिख रहा है। इस वायरल फोटो को देखकर सभी के जहन में एक ही सवाल उठ रहा है कि पुलिस वालों के साथ होने के बावजूद श्यामसुंदर मरा कैसे। वायरल फोटो में ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिसकर्मी उसे किसी सुरक्षित जगह लेकर जा रहे हैं। इस दौरान एक सिख युवक उसकी तरफ उंगली उठाए है।
विज्ञापन
इसके बाद भी श्यामसुंदर की पीट पीटकर हत्या होना पुलिसकर्मियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है, जबकि एक वीडियो में वह भीड़ से घिरा दिख रहा है। वीडियो और फोटो देखकर ऐसा लगता है कि पुलिस उसे भीड़ से छुड़ाकर अपने साथ ले जा रही है। मगर, बाद में उसका शव मिलना लोगों के गले नहीं उतर रहा है।