फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी देवकली: कर्मचारियों सहित पीएचसी इंचार्ज मिले गायब

विज्ञापन
लैब का निरीक्षण करते सीएमओ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सीएमओ के निरीक्षण में पीएचसी की दिखी हकीकत
विज्ञापन

आरटीपीसीआर लैब की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

लखीमपुर खीरी। बेपटरी स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए सीएमओ का औचक निरीक्षण जारी है। बुधवार को उन्होंने पीएचसी देवकली का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टाफ सहित पीएचसी प्रभारी स्वयं गायब मिले। उधर, ओयल में निर्माणाधीन मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल की आरटीपीसीआर पैथालॉजी निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बुधवार सुबह करीब 08:40 पर सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली पहुंच गए। स्टाफ नर्स अर्चना गौतम, एलएचबी शैल कुमारी वर्मा सहित पीएचसी इंचार्ज डॉ. सुधीर कुमार अनुपस्थित मिले, जबकि फार्मासिस्ट, सफाई कर्मी एवं चौकीदार मौजूद मिले। सीएमओ ने फोन पर इंचार्ज की फटकार लगाते हुए सभी का स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह मोतीपुर के मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल पहुंचे। वहां पर आरटीपीसीआर जांच के लिए बन रही बीएसएल-टू लैब निर्माण की धीमी गति मिलने पर नाराजगी जताते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस लैब के बनने से अब कोरोना की जांच के लिए सैंपल लखनऊ नहीं भेजने पड़ेंगे। इससे आरटीपीसीआर जांच में लगने वाला समय और कर्मचारियों को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें