दुधवा के उपनिदेशक ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व की दक्षिण सोनारीपुर रेंज के भगवंतनगर गुलरा गांव के उच्च प्राथमिक स्कूल में विश्व गैंडा दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें स्कूल के 43 बच्चों ने भाग लिया।
विजेता बच्चों में मुस्कान, गीता, शिवम, प्रीति, विभा तिवारी, प्रार्थना, प्रीति कुमारी, बरखा आदि को दुधवा के उपनिदेशक कैलाश प्रकाश ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान गैंडों के महत्व के बारे में विस्तार से बताने के साथ ही दुधवा में उनकी संख्या पर भी प्रकाश डाला। उधर, गोल्डन फ्लावर स्कूल में विश्व गैंडा दिवस पर हुई गोष्ठी में पलिया रेंजर रमेश चंद्र मौर्य, डिप्टी रेंजर शिवबाबू सरोज ने गैंडों पर प्रकाश डाला। नेचर सोसाइटी की तरफ से पटिहन के आनंद शिक्षण सेवा संस्थान में भी कार्यक्रम हुआ।