फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरीः आखिरकार नगर पालिका भरवाने लगा गड्ढे

विज्ञापन
गड्ढा मुक्त हुई खीरी रोड। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

समय-समय पर जर्जर सड़कों का उठता रहा है मुद्दा

लखीमपुर खीरी। नगर पालिका ने शहर के गड्ढे भरवाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार की रात में नहर पटरी से लेकर सौजन्या तिराहा और फिर वहां से गुरु गोविंद सिंह तिराहे तक के गड्ढे नगर पालिका ने भरवा दिए हैं। गड्ढे भरने से शहरवासियों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बावजूद नगर पालिका मनमानी करती रही। इस कारण शहर की खीरी रोड जहां अत्यंत जर्जर हो गई तो वहीं सौजन्या से लेकर गुरु गोविंद सिंह तिराहा, जेल रोड, कचेहरी रोड, रानीगंज फाटक वाली रोड बेहद जर्जर हो गई। वहीं विकास भवन के सामने से लेकर जेल रोड के गड्ढे जानलेवा बन गए। जिन्हें भरवाने के लिए न तो पालिका प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और न ही जिला प्रशासन और माननीयों ने इस ओर ध्यान दिया। इससे शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ती गईं और नगरवासी पालिका प्रशासन को कोसते रहे। हालांकि अमर उजाला समय समय पर शहरवासियों की इस दिक्कतों को प्रमुखता से उठाता रहा। पिछले दिनों शहर की खस्ताहाल सड़कों का मामला केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के सामने भी अमर उजाला ने उठाया था। इस पर डीएम के सख्त रुख अपनाने से नगर पालिका ने शहर के गड्ढों को भरवाना शुरू कर दिया है। इससे शहरवासियों ने राहत महसूस की की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें