फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. सुभाष चंद्रा को मिला गणेश शंकर विद्यार्थी स्वर्ण पुरस्कार

विज्ञापन
डॉ. सुभाष चंद्रा को गणेश शंकर विद्धार्थी स्वर्ण पुरस्कार देते कुलपति। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कानपुर में हुआ समारोह
विज्ञापन

सीएसजेएम विश्वविद्यालय के कुलपति ने दिया पुरस्कार

लखीमपुर खीरी। कानपुर विश्वविद्यालय सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने वाईडी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुभाष चंद्रा को गणेश शंकर विद्यार्थी स्वर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ. वंदना पाठक रहीं।
विज्ञापन

वाईडी कॉलेेज प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी ने बताया कि एनएसस की शुरूआत डॉ. सुभाष चंद्रा ने 24 सितंबर 2017 को स्थापना दिवस के दिन की थी। उन्होंने बताया कि कॉलेज एवं जिले के लिए बेहद हर्ष का विषय है कि एनएसएस स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास के साथ सामुदायिक सेवा एवं उच्च शिक्षा में नवचार के लिए गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान मिला। उन्होंने बताया कि डॉ. सुभाष चंद्रा एनएसएस महोत्सव-2020 में यूपी एनएसएस के टीम लीडर, राष्ट्रीय युवा संसद- 2019 में जिला नोडल अधिकारी, यूपी राष्ट्रीय सेवा योजना स्वर्ण जयंती समारोह-2020 में राज्य कोर कमेटी सदस्य एवं मतदाता जागरूकता, स्वच्छता एवं कोविड बचाव जागरूकता अभियान के कोआर्डीनेटर रह चुके हैं। इसके लिए वह सामुदायिक सेवा, कोरोना वारियर्स एवं मतदाता जागरूकता के लिए प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुए हैं। कुलसचिव अनिल कुमार यादव, डीन प्रोफेसर सुधीर अवस्थी, प्रोफेसर सुधांशु पांडया, प्रोफेसर आरके अवस्थी, वित्त अधिकारी पीएस चौधरी, एनएसएस समन्वयक डॉ. केएन मिश्रा एवं संबंद्घ कॉलेजों के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, यूनिवर्सिटी के पदाधिकारी एवं समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें