उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपने एक दिवसीय दौरे पर तीन सितंबर को जिले में आ रहे हैं। वह 11 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे।
भाजपा प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि वंदन गार्डन में सरकार की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद डेढ़ बजे हेलीकाप्टर से तिकुनिया स्थित महाराजा उग्रसेन इंटर कॉलेज के लिए रवाना होंगे। वहां पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव बनवीरपुर में अंबिका प्रसाद मिश्र की स्मृति में कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन कर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद यहीं से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। संवाद