फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने जहर खाकर जान दी

Sun, 14 Jun 2015 11:03 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान थाना क्षेत्र के गांव अंबूपुर बहेरवा में एक महिला ने किसी बात से नाराज होकर घर में जहरीला पदार्थ (कीटनाशक) पी लिया, जिसके बाद हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हुई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात में उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पति ने कारणों के बारे में जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

अंबूपुर बहेरवा निवासी अनिल कुमार की शादी दो वर्ष पूर्व गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव केशवापुर निवासी 20 वर्षीय मोहिनी के साथ हुआ था। शनिवार की सुबह अनिल किसी काम से दुकान पर गया था, तभी घर में मौका पाकर मोहिनी ने जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को मामले की जानकारी हुई तो मोहिनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शनिवार की देर रात महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के पति अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात को वह अपने खेत पर सिंचाई करने गया था। इस दौरान रात को मोहिनी ने घर लौटने को कहा था, लेकिन वह रात को खेत की सिंचाई कर शनिवार की सुबह घर लौटा। इसके बाद उसकी पत्नी से नोकझोंक हुई, जिसके बाद अनिल दुकान पर चला गया। इस दौरान मोहिनी ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान मोहिनी की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें