फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगाकर जान दी

Tue, 24 May 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-उचौलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
खजुहा गांव में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने युवती से की थी पूछताछ
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में अविवाहित युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। करीब एक सप्ताह पहले मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव खजुहा में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसे बुलाकर पूछताछ की थी। चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती ने सोमवार शाम को अपने घर में कमरे की छत के कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त उसकी मां जंगबहादुरगंज किसी काम से गई थी। इस दौरान किसी को फांसी लगाने की खबर नही हुई। मां ने वापस आने पर बेटी को फांसी के फंदे पर लटकते देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी के फांसी लगाने से घर में मां की चीख पुुकार सुनकर अन्य ग्रामीण भी आ गये। जिसके बाद उचौलिया पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने मंगलवार को शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। युवती के पिता की पहले मौत हो चुकी है,भाई भी नही है। इस संबंध में बताया जाता है कि मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव खजुहा में गत 12 मई को एक युुवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। हत्या का मुकदमा वहां दर्ज किया गया था। इसकी विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला था कि युवक की कॉल डिटेल में युवती के नंबर से आखिरी कॉल की गई थी। इस संबंध में मोहम्मदी प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि युवती से गत 14 मई को कॉल डिटेल के आधार पर परिवारीजनों के सामने बात की गई थी। जिसमें युवती का युवक से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया था। फोन पर किसी बात पर नाराज होने पर युवक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ से युवती के आत्महत्या कर लेने के मामले का कोई संबंध नही है। हो सकता है कि युवती ने युवक की मौत के बाद दुखी होकर आत्महत्या कर ली हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें