फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक चढ़ाकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Sat, 11 Apr 2015 07:36 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला-मोहम्मदी मार्ग पर हैदराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात अपनी बहन का तिलक चढ़ाकर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जबकि बाइक पर पीछे बैैठा उसका चचेरा भाई घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फरधान क्षेत्र के गांव नकहा पिपरी निवासी ओमप्रकाश अपनी बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए शुक्रवार को परिवार और रिश्तेदारों संग मोहम्मदी के गांव साहबगंज गए थे। देर रात तिलक चढ़ाने के बाद ओमप्रकाश का पुत्र मिंटू (18) बाइक से चेचेरे भाई ईशांत के साथ लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में हैदराबाद क्षेत्र में गनेशपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार युवक जख्मी हो गए और देर तक सड़क पर पड़े रहे। कुछ देर बाद पीछे से आए बुलेरो सवार परिवार वालों ने युवकों को देखा तो उनको जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सक ने मिंटू को मृत घोषित कर दिया। वहीं ईशांत को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें