फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलस्तरीय दौड़ में चैंपियन रहे छात्र पर हमला

Sat, 11 Apr 2015 07:35 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की कई एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं समेत मंडल स्तरीय दौड़ में चैंपियन रहे एक छात्र पर शनिवार की सुबह प्रैक्टिस के दौरान कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद वे लोग फरार हो गए। छात्र को इलाज के लिए बरेली में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नगला ग्राम पंचायत के प्रधान राधेश्याम के करीब 17 वर्षीय पुत्र साजन कुमार पलिया के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र हैं। उसकी एथलेटिक्स में हमेशा से रुचि रही। इसी के चलते उसने कॉलेज, ब्लाक, तहसील और जिले स्तर की कई दौड़ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर जीत दर्ज की। इसके बाद उसने मंडल स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में भी अपनी पताका फहराई। छात्र रोजाना प्रेक्टिस करने के लिए जाता है। शनिवार को भी वह अलसुबह प्रैक्टिस कर रहा था। जब वह पलिया-भीरा मार्ग पर स्थिति रिलायंस पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो वहां कुछ लोगों ने उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया जहां से उसे सघन इलाज के लिए बरेली रेफर कर दिया गया। मामले में अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। छात्र के पिता प्रधान राधे ने बताया कि धारदार चाकू से हमला किया गया था। वह पुत्र से जानकारी करेंगे कि हमलावार कौन थे। उन्होंने बताया कि अब उनका पुत्र ठीक है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें