फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत      

Wed, 26 Jul 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो        लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
माौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीलीभीत हाईवे और गोला-खुटार मार्ग पर हुई दुर्घटना      
विज्ञापन

 सदर कोतवाली और थाना हैदराबाद क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।        
पहली घटना मंगलवार की आधी रात के बाद पीलीभीत-हाईवे पर हुई। छाउछ चौराहा मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ने मोहल्ला महाराजनगर निवासी 40 वर्षीय आलोक तिवारी की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एलआरपी चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आलोक तिवारी को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। परिवार वालों ने बताया कि मृतक की पत्नी की पांच महीने पहले मौत हो चुकी है। उनके एक पुत्र 16 वर्षीय गोपी और 10 वर्षीय प्रज्ञा है। दोनों बच्चों के सिर से माता
विज्ञापन
विज्ञापन

-पिता का साया उठ गया। दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।       
संसारपुर। थाना हैदराबाद क्षेत्र में कसबा निवासी 35 वर्षीय रामसहाय की खुटार रोड पर सीतापुर ब्रांच बड़ी नहर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई है। परिवार वालों ने बताया कि रामसहाय 25 जुलाई को अपनी बहन जलालपुर निवासी गेंदा देवी को हरियाली तीज का सामान देने गया था। साइकिल से घर वापस आते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से रामसहाय की मौत हो गई। रामसहाय की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सरला देवी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं।      
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें