मितौली थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने पशुओं से भरी तीन पिकअप रोककर पंक्चर कर दीं और पशु तस्करों की जमकर धुनाई लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशु तस्करों को हिरासत में ले लिया तथा समझा कर किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया।
गांव सरेली के पास शनिवार को पशुओं से भी तीन पिकअप जा रहीं थी। प्रत्येक पिकअप में आठ पशु लदे थे। यह देख ग्रामीण भड़क उठे और पीछा किया लेकिन पकड़ने में नाकाम रहे। सरेली के ग्रामीणों ने गरगटिया के ग्रामीणों और पुलिस को फोन से जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद गरकटिया के ग्रामीण सक्रिय हो गए। गरगटिया के ग्रामीणों ने पुल के पास लकड़ी डालकर तीनों पिकअप रोक लीं। तब तक सरेली के लोग भी इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने तस्करों की जमकर पिटाई की। दो पिकअप पंक्चर कर दीं। तब तक मितौली एसओ पुलिस बल के साथ पहुंच गए। काफी मेहनत कर पुलिस ने भीड़ पर काबू कर पाया। हालात को समझते हुए पुलिस ने किसी तरह समझाबुझा कर ग्रामीणों को शांत किया। एसओ मितौली पीके सिंह ने पशुओं को ग्रामीणों में बांट दिया। पुलिस ने पशु तस्करों को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम हनीफ खान निवासी रायपुर घुंसी, रामभजन निवासी रायपुर, कमलेश मोर्या निवासी रायपुर घुंसी, हरिशंकर वर्मा निवासी पोखरा कटेसर, गंगाराम मौर्य निवासी पोखरा, दयाराम, रिहाई तथा ओमप्रकाश उर्फ कमलेश निवासी लहरपुर बताया है। कुछ लोग मौका पाकर फरार भी हो गए।