फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की जेब से 10 हजार उड़ाए

Mon, 02 Nov 2015 07:31 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप दिवाली पर बाजार में खरीदारी करने या फिर बैंक से रुपये निकालने जा रहे हैं, तो अलर्ट हो जाइए। क्योंकि शहर की गलियों में टप्पेबाजों का गिरोह सक्रिय हैं, जो पलक झपकते ही आपकी जेब या बैग पर हाथ साफ कर सकता है। सोमवार को साइकिल सवार टप्पेबाज ने पैदल जा रहे एक युवक को शिकार बनाया और उसकी जेब से 10 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

जेल कॉलोनी निवासी एसपी यादव सोमवार को बैंक आफ इंडिया में रुपये निकालने गए, जहां उन्होंने अपने खाते से 10 हजार रुपये निकाले। इसके बाद बाजार में केले खरीदकर घर लौट रहे थे। रास्ते में मेन मार्केट स्थित पप्पू समोसेवाला के पास एक साइकिल सवार ने युवक के दोनों पैरों के बीच साइकिल से टक्कर मार दी, जिससे दोनों गिर गए। इसके बाद साइकिल सवार टप्पेबाज ने युवक की जेब से 10 हजार रुपये पार कर दिए और वहां से रफूचक्कर हो गया। युवक ने जेब में हाथ डाला, तो रुपये नदारद देख हक्काबक्का रह गया।
इसके बाद पीड़ित युवक ने सदर कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। इससे करीब चार माह पूर्व भी कोतवाली के निकट पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे ईदगाह निवासी एक व्यक्ति को झांसा देकर टप्पेबाजों ने रुपये से भरा बैग छीन लिया था, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। जबकि 10 माह पूर्व सदर चौराहे पर सीतापुर जिले के भदफर निवासी सुदामा लाल तिवारी की जेब से साइकिल सवार टप्पेबाजों ने 50 हजार रुपये पार कर दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें