फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को जहरखुरानों ने बनाया शिकार

Thu, 25 Jun 2015 06:46 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला डिपो की बस में दिल्ली से लखीमपुर आ रहा एक 25 वर्षीय युवक रास्ते में जहरखुरानी गिरोह का शिकार बना हैै, जिसे गंभीर हालत में बस के परिचालक ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके पास मिले बैग को जिला अस्पताल के डॉक्टरों के सुपुर्द किया गया है। उसके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। डॉक्टरों ने इलाज करने के साथ ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

गोला डिपो की बस के परिचालक हरदोई के मझिला थाना के गांव कोरिगवां निवासी राघवेंद्र मिश्रा के मुताबिक बुधवार की शाम को आनंद बिहार बस अड्डे से शाम पांच बजे युवक सवार हुआ था। उसने लखीमपुर तक का टिकट लिया था। युवक पीछे की सीट पर बैठा था। रास्ते में वह जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया, जिसके बाद से वह बेसुध पड़ा था। गोला पहुंचने पर पड़ोस के यात्रियों ने इसकी जानकारी दी, तो वह बेहोशी की हालत में मिला। इसके बाद लखीमपुर पहुंचकर परिचालक ने सुबह करीब साढ़े छह बजे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिचालक के मुताबिक यात्री युवक के साथ शाहजहांपुर के आसपास जहरखुरानी की घटना होने की संभावना है, क्योंकि उसी के बाद से युवक बेहोश हो गया था। बृहस्पतिवार को शाम तक युवक होश में नहीं आया था जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें