फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता को गोली से उड़ाया

Thu, 25 Jun 2015 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मछरेहटा क्षेत्र में गुरुवार सुबह सपा कार्यकर्ता रोहित सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे कोटे व प्रधानी चुनाव की रंजिश का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन


युवक राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी का करीबी था। उधर, घटना की खबर लगते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एएसपी, सीओ व एसओ समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई।

हत्या को लेकर पांच लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है लेकिन अभी तक कोई भी गिरफ्त में नहीं आया है।

मछरेहटा थाना क्षेत्र के अहमदा मजरा उदईपुर पूर्वी गांव निवासी रोहित सिंह (33) पुत्र राजेंद्र सिंह की सुबह गांव के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

परिवारीजनों के मुताबिक रोहित को गांव निवासी दुर्गा मौर्य आदि सुबह घर से बुलाकर ले गए थे। जिसके कुछ देर बाद इन्हीं लोगों ने सूचना दी कि बाइक सवार बदमाशों ने गांव के बाहर उसे गोली मार दी है।
विज्ञापन


ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे और उसे संदना सीएचसी ले गए, लेकिन इस बीच उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

परिवारीजनों के मुताबिक रोहित सपा का सक्रिय सदस्य था और वह राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी के साथ अक्सर रहता था। उसकी पत्नी के पास पूर्व की प्रधानी में कोटा था, लेकिन जब जगजीत मौर्य प्रधान बना तो कोटा गांव के ही अवनीश की मां के नाम हो गया।

बताते हैं कि इसी को लेकर रोहित की अवनीश के परिवार से रंजिश चल रही थी। जिसके चलते अवनीश के परिवार के ओम प्रकाश ने हत्या करवा दी। रोहित के परिवारीजनों ने मामले में मछरेहटा के राजपुर निवासी ओम प्रकाश, गांव निवासी दुर्गा, रीतेश, संतराम व चंद्र प्रकाश को नामजद किया है।

एसओ दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि रोहित की गांव निवासी अवनीश से कोटे को लेकर रंजिश चल रही थी। करीब पांच माह पूर्व अवनीश की सड़क हादसे से मौत हो गई थी।

उसके परिवारीजन रोहित पर दुर्घटना करा देने का आरोप लगा रहे थे। इसी रंजिश के चलते अवनीश के चाचा ओम प्रकाश व उसके साथियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें