फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी की पीट-पीटकर की हत्या

Sat, 10 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अजान/ममरी।
विज्ञापन
murder - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- ममेरा भाई घायल, हालत गंभीर, लखनऊ में भर्ती 
विज्ञापन

- चार के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट आरोपी फरार
- एसपी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण, घरवालों से की पूछताछ
ममेरे भाई के साथ ड्यूटी कर घर वापस लौट रहे थाना हैदराबाद के गांव कचियानी निवासी सफाईकर्मी 30 वर्षीय रमाकांत को रंजिशन कुछ लोगों ने कुइयांडीह नहर के पास रोक लिया और दोनों की जमकर पिटाई की। जिससे रमाकांत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके भाई को बेहोशी की हालत में लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी अखिलेश चौरसिया, एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने सीओ मनोज यादव के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों को शीघ्र पकड़ने के निर्देश एसओ को दिए। हमलावर उसका मोबाइल और बाइक भी साथ ले गए।
विज्ञापन

गांव कचियानी निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि बड़े भाई रमाकांत सफाई कर्मचारी हैं। वह ब्लॉक बाकेगंज के ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 18 में तैनात थे। शुक्रवार की सायं रमाकांत थाना नीमगांव के गांव पकड़िया निवासी ममेरे भाई विजयपाल के साथ बाइक से घर वापस आ रहे थे। गांव कुइयांडीह नहर के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने दोनों पर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने भाई रमाकांत को पीट-पीटकर मौके पर ही मार डाला, जबकि विजयपाल घायल हो गया। उनकी बाइक और मोबाइल गायब है। किसी ने दो लोगों के घायलावस्था में मौके पर पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची तो विजयपाल खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ा था। पुलिस ने घर वालों को मामले की सूचना दी और घायल को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवारवाले ने हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताते हैं। एसओ प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के भाई महेंद्र कुमार ने गांव के ही आशाराम, दीपू, अवधेश और जगपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। गांव वालों की मानें तो करीब चार दिन पूर्व आरोपियों ने शराब के नशे में धुत होकर रमाकांत के परिवार वालों से झगड़ा किया था। इस दौरान उन्होंने देख लेने की धमकी भी दी थी। उधर एसपी अखिलेश चौरसिया, एएसपी  दीपेंद्र नाथ चौधरी ने सीओ मनोज कुमार यादव के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिवार वालों से पूछताछ की और एसओ को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

00
पति की मौत से बेसुध है कुमकुम
अजान। घर के कमाऊ मुखिया रमाकांत की हत्या के बाद उसकी पत्नी कुमकुम राज का रो-रोकर बुरा हाल है। रमाकांत का चार वर्षीय बेटे लाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें