फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में छात्रा लापता

Sun, 30 Aug 2015 07:39 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे गांव लाहौरीनगर सरैया से एक 11 वर्षीय छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद सफलता न मिलने पर परेशान हाल मां ने चार दिन बाद सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राजापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव लाहौरीनगर निवासी विमला उर्फ निर्मला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी 11 वर्षीय पुत्री मोहिनी बुधवार की दोपहर करीब दो बजे लापता हो गई। मोहिनी शहर के भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज में कक्षा छह की छात्रा है। बुधवार की सुबह वह कॉलेज गई थी, जिसके बाद छुट्टी का पता चलने पर घर लौटी थी। निर्मला के पति का निधन हो चुका है, जिससे वह घरों में काम कर परिवार का पालन पोषण करती है। उसने बताया है कि कई दिनों तक उसने खोजबीन की, लेकिन छात्रा का पता नहीं चला है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें