फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पेड़ काटकर डाला, छह को लूटा

Fri, 11 Dec 2015 07:31 PM IST
सिकंद्राबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर हैदराबाद थाने के अंतर्गत आंवला जंगल में पुलिस पिकेट के पास गुरुवार की रात बदमाशों ने शीशम का पेड़ काटकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। इसके बाद कुंभी चीनी मिल से गन्ना बेचकर गुजरने वाले कई किसानों से लूटपाट की। इसके अलावा कई अन्य राहगीर भी बदमाशों के चंगुल में फंसकर लूटपाट का शिकार हुए। करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

गुरुवार की देररात ढाई बजे मोहम्मदी मार्ग पर आंवला जंगल में बदमाशों ने एक शीशम का पेड़ काटकर सड़क पर डाल दिया, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव सुतेहरा निवासी हारून अपने रिश्तेदार छोटू के साथ कुंभी चीनी मिल से गन्ना बेचकर लौट रहे थे। रास्ते में पेड़ पड़ा देखकर जैसे ही ट्रैक्टर रोका तो आधा दर्जन से अधिक सशस्त्र बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उनकी पिटाई कर आठ सौ रुपये एवं मोबाइल तथा छोटूू के पास से 200 रुपये लूट लिए। इसी क्र म में बैबहा निवासी राजेश कुमार और संदीप कुमार भी गन्ना बेचकर लौट रहे थे, इन्हें भी बदमाशों ने रोककर राजेश से 1100 रुपये, एक मोबाइल, कंबल लूटने के साथ कपड़े भी उतरवा लिए, जबकि संदीप से 700 रुपये, एक मोबाइल, जैकेट एवं कंबल लूट लिया।
इसी बीच अमेठी निवासी शिवसागर भी ट्रैैक्टर-ट्रॉली लेकर वापस लौटा तो उसे भी बदमाशों ने रोका, लेकिन वह चकमा देकर भाग गया। पीड़ितों ने बताया कि उनके साथ हुई घटना से पहले भी कई ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लूटपाट का शिकार हो चुके थे। इस दौरान बदमाशों ने एक ट्रक को भी रोका और उसके शीशे तोड़ दिए, लेकिन ट्रक चालक भागने में सफल रहा। खास बात यह है कि घटनास्थल से चंद कदम दूरी पर हैदराबाद थाने की पुलिस पिकेट भी है। घटना के करीब एक घंटे बाद पुलिस की जीप पहुंची, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना की जानकारी से किया इंकार
पीड़ितों के अनुसार घटनास्थल पर एक घंटे बाद पुलिस पहुंची थी, जिसमें कई पुलिसकर्मी सवार थे। पुलिस ने उन लोगों से घटना की बावत जानकारी भी हासिल की, लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे। प्रभारी एसओ हैदराबाद केके यादव ने बताया कि वह शुक्रवार को ही चुनाव ड्यूटी से वापस आए हैं। उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। वहीं सीओ मोहम्मदी हरेंद्र यादव ने भी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें