फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसानगर में किशोर की गला रेतकर हत्या

Fri, 11 Dec 2015 07:25 PM IST
ईसानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ऐरा के निकट गांव बसैहया में गन्ने के खेत से शुक्रवार की सुबह एक किशोर (16) का शव मिला है। उसकी गला रेतकर हत्या किए जाने का अनुमान है। घटनास्थल पर ही ताजा खून भी मिला है और खेत के टूटे गन्ने हत्या से पूर्व हुए संघर्ष के हालात बयां कर रहे हैं। खेत में गन्ने की पत्ती काटने पहुंचे किसान ने शव पड़ा देखा, जिसके बाद गांव में खबर फैल गई। सूचना पर ईसानगर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता न मिलने पर पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे ऐरा गांव निवासी छोटकन्ने पास के गांव बसहैैया में गन्ने की पत्ती लेने गया था। वहां रामजीवन के गन्ने के खेत में उसने लहूलुहान हालत में एक किशोर (16) का शव पड़ा देखा। उसने फौरन आसपास के खेत में मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी।
इस दौरान लोगों का हुजुम घटनास्थल पर उमड़ पड़ा। किशोर ने नीली जींस, काली बेल्ट और सफेद-नीली चेकदार शर्ट पहनी है। किशोर का गला धारदार हथियार से रेता गया था। मौके पर ही ताजा खून पड़ा था, जिससे कुछ घंटे पहले ही हत्या किए जाने का अनुमान है। खास बात यह है कि घटनास्थल पर ही गन्ने टूटे हुए पाए गए हैैं, जिससे अनुमान है कि हत्या से पूर्व किशोर ने खुद को बचाने के लिए हत्यारों से संघर्ष भी किया होगा। हत्यारों की संख्या दो या इससे अधिक होने का अनुमान है। मृतक के शरीर पर अन्य कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। सूचना पर एसओ शिवानंद यादव घटनास्थल पहुंचे और आसपास के गांवों से लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। लिहाजा शव को 72 घंटे के लिए लखीमपुर स्थित मोर्चरी में रखाया है।
विज्ञापन

पुलिस बता रही जानवर का हमला
गन्ने के खेत में मिले किशोर के शव के मामले में ईसानगर पुलिस हत्या की बात से इनकार कर रही है, बल्कि किशोर को जानवर द्वारा मारे जाने की बात कह रही है। मृतक के शरीर पर अन्य जगहों पर कोई जाहिरा चोटों के निशान नहीं मिले हैं। जबकि हिंसक जानवर के हमले में शरीर के अन्य हिस्सों पर भी जख्म लग सकते हैं।
एसओ, ईसानगर शिवानंद यादव ने बताया कि यह हत्या का मामला नहीं लग रहा है। मृतक किशोर के गले का कुछ मांस गायब है, जिससे किसी जानवर द्वारा मारे जाने की आशंका है। शेष पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें