फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलिया में पुलिस चौकी के पास दुकान में हजारों की चोरी

Wed, 10 Dec 2014 10:59 PM IST
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के स्टेशन तिराहे और पुलिस चौकी से चंद कदम दूर व्यापारी और भाजपा नेता की मोबाइल शॉप से चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। इससे गुस्साए व्यापारियों और भाजपाइयों ने स्टेशन तिराहे पर धरना-प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने उन्हें तीन दिन के भीतर खुलासे का आश्वासन दिया तब जाकर जाम खुला।
विज्ञापन

व्यापारी संगठन और भाजपा के पदाधिकारी पवन अग्रवाल की पुलिस चौकी से चंद कदम दूर तिराहे पर स्वास्तिक गैलरी के नाम से मोबाइल और एसेसरीज की दुकान है। मंगलवार की रात चोरों ने उनकी दुकान में पड़ी टिन काट दी और भीतर घुसकर विभिन्न कंपनियों के 40 मोबाइल, कैमरा, पुराने मोबाइल, 5 बैट्री, कोल्ड ड्रिंक्स और एक हजार रुपये की नगदी समेत हजारों का माल पार कर दिया। बुधवार सुबह इसकी जानकारी व्यापारी संगठनों और भाजपा कमेटी को हुई तो वहां लोगों की भीड़ लग गई। गुस्साए लोगों ने स्टेशन जाने वाले मार्ग पर प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। इस पर चौकी इंचार्ज दुर्गेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और लोगों से बात की। उन्हाेंने तीन दिन के भीतर घटना के खुलासे का आश्वासन दिया, जिस पर लोग मान गए और करीब आधे घंटे बाद जाम खुल गया। जाम खुल जाने के बाद सीओ मार्तंड प्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता की। इस मौके पर पीड़ित व्यापारी के अलावा कृष्णा भैया, अनूप मिश्रा, अमित महाजन, आशीष अग्निहोत्री, राजीव शुक्ला, उदयवीर सिंह, अखिलेश जायसवाल, अमित बाथम आदि तमाम व्यापारी और भाजपा नेता मौजूद रहे। मामले में व्यापारी के पुत्र गौरव अग्रवाल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है।
चौथी बार हुई है यहां चोरी
पीड़ित व्यापारी की पहले किराने की दुकान थी, उनकी किराने की दुकान में भी इसी तरह चोरों ने छत की टिन काट कर करीब तीन बार चोरी की थी। चौथी बार की चोरी से व्यापारी जहां टूट गए हैं वहीं लोगों में इससे गुस्सा भी है जो धरना-प्रदर्शन और जाम में दिखाई दिया।
विज्ञापन

गुस्सा देख दर्ज हुआ मुकदमा
व्यापारियों और भाजपा पदाधिकारियों के गुस्से को देखकर पुलिस ने पीड़ित व्यापारी के पुत्र द्वारा दी गई तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोबाइल शॉप से हजारों उड़ाए
मैगलगंज खीरी। नगर में मोबाइल शॉप के शटर के ताले तोड़कर हजारों की चोरी हो गई। चोरों ने पास स्थित एक और दुकान में भी चोरी करने का प्रयास किया। दुकानस्वामी ने पुलिस को सूचना दी है।
कस्बे की चौखड़िया मार्ग पर स्थित मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में किराए की दुकान में मंगलवार रात अज्ञात चोराें ने किसी समय शटर में लगे तालों को तोड़कर खोल लिया और दुकान के अंदर मरम्मत के लिए रखा एक कलर टीवी, लगभग दो सौ पुराने मोबाइल सेट, इंवर्टर, दीवार घड़ी, नई मोबाइल बैट्रियों के अलावा हेडफोन चार्जर आदि मोबाइल एसेसरीज पर अपना हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा चोरों ने इसी दुकान के पास स्थित जनरल स्टोर के भी ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। अगली सुबह जनरल स्टोर मालिक मोहम्मद सरताज जब अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें यह जानकारी हुई। दुकानस्वामी मतीन ने पुलिस को सूचना दे दी है।
खोखा तोड़कर हजारों का सामान ले गए
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा पठान वार्ड में मंगलवार रात चोरों ने पान के खोखे को तोड़कर उसमें रखा गुटका, बीड़ी, सिगरेट, सुपारी और एक हजार नगदी सहित गुल्लकउठा ले गए। दुकानदार राजेश कुमार निवासी पठान वार्ड कस्बा धौरहरा ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें