फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य चौराहे लगेंगे सीसीटीवी कै मरे

Wed, 10 Dec 2014 09:09 PM IST
बिल्सी/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना परिसर में बुधवार को एसडीएम बी. प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी जगदीशचंद्र सिंह की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें नगर में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर नजर रखने के लिए प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सीओ श्री सिंह ने नगर में रात्रि गश्त बढ़ाने के लिए चार चौकीदार रखने का प्रस्ताव रखा। इस पर व्यापारियों ने सहमति जताई। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। चौकीदार बाजार एवं मोहल्लों में गश्त कर सकते हैं। इसके अलावा व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठान एवं घरों के आगे रात में सीएफल लाइट लगाने को कहा। बैठक में व्यापारियों ने भी सुझाव रखे। इस मौके पर एसओ राजवीर सिंह, ललित गिरि, अमित कुमार गुड्डा, सुवीन माहेश्वरी, रामकुमार, कौशल वार्ष्णेय, चंद्रसैन माहेश्वरी, सुधीर सोमानी, विवेक राठी, अनिल माहेश्वरी, इसरार अहमद, वीरेंद्र कुमार, अजयवीर सिंह, अभिषेक मिश्रा, रामबाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें