एसडीएम शादाब असलम के नेतृत्व में सीओ रामाआसरे सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. यशवंत सिंह की टीम ने शहर के अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों और जांच केंद्रों पर छापेमारी की। छापेमारी से हड़कंप मच गया और दो क्लीनिक और एक जांच केंद्र बंद रहा। हालांकि बाद में उन्होंने जांच करवा ली। एसडीएम के मुताबिक, जांच में सब ठीक ठाक पाया गया है।
सोमवार को एसडीएम के नेतृत्व वाली टीम शहर में अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों पर छापेमारी के लिए निकली तो हड़कंप मच गया। सबसे पहले टीम ने डॉ. एके सक्सेना के क्लीनिक पर जांच की। इसके बाद डॉ. राणा, पाल क्लीनिक, आर्या हास्पिटल, डॉ. एके कपूर, गुड्डी सेवा अस्पताल में जांच की गई। इसमें मशीनों के रजिस्ट्रेशन समेत कई मरीजों से आईडी लेने आदि तमाम जानकारियां हासिल की गईं। इस दौरान ग्रोवर क्लीनिक और लाइफ लाइन जांच केंद्र बंद मिला। एसडीएम शादाब असलम ने बताया कि दोनों ने ही बाद में जांच करा ली है। जांच में सभी जगह सब कुछ ठीक ठाक पाया गया है।