फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दो घर में की  लूटपाट, एक घायल

Sun, 13 Nov 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दोनों घरों में सीढ़ी लगाकर घुसे थे बदमाश
विज्ञापन

थाना खीरी क्षेत्र के गांव चिमनी में हुई वारदात
थाना खीरी के गांव चिमनी निवासी नरेंद्र वर्मा और रंगीलाल के घर सीढ़ी लगाकर घुसे बदमाशों ने परिवार वालों को गन प्वाइंट पर ले लिया और बंधक बनाकर जमकर पिटाई की। बदमाशों की पिटाई से नरेंद्र वर्मा का सिर फट गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश दोनों घरों से नकदी समेत करीब ढाई लाख रुपये का माल बटोर ले गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन

थाना खीरी के गांव चिमनी निवासी नरेंद्र वर्मा ने बताया कि वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। शुक्रवार आधी रात के बाद आधा दर्जन बदमाश सीढ़ी लगाकर  घर में घुस आए और परिवार के सभी सदस्यों को असलहों के बल पर बंधक बना लिया। इस दौरान बदमाशों ने पिटाई भी की। एक कमरे में सभी को बंद कर घर खंगाल लिया। बदमाशों ने नरेंद्र के सिर पर तमंचे की बट मार दी, जिससे उसका सिर फूट गया। इसके बाद बदमाश नगदी समेत करीब डेढ़ लाख के जेवर लूट लिए और भाग निकले। इसके बाद बदमाशों ने गांव के ही रंगीलाल के घर को अपना निशाना बनाया। यहां भी बदमाश सीढ़ी लगाकर छत के सहारे घर में घुस गए और परिवार वालों को असलहे के बल पर बंधक बनाकर पिटाई की और शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी। बदमाश यहां से करीब एक लाख रुपये का सामान लूटकर भाग निकले। किसी तरह बंधनमुक्त हुए पीड़ित परिवारों ने शोर शराबा किया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल नरेंद्र वर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी। एक ही रात दो घरों में हुई डकैती की सूचना से गांव में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना पर ओयल चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और बदमाशों की सुरागरसी की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं चढ़े। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें