फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर से ऑटो ले आई पुलिस पर जांच में अब भी ढिलाई

Tue, 14 Jul 2015 10:44 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से पांच जुलाई को लापता हुए ऑटो चालक अरविंद शुक्ला के मामले में सीतापुर लखनऊ हाइवे से ऑटो बरामदगी के बाद भी पुलिस जांच में ढिलाई कर रही है। मंगलवार को कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने परिवार वालों से कुछ क्लू बताने को कहा। उनका कहना है कि उनके बताए क्लू से ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच सकती है।
विज्ञापन

मोहल्ला मिश्रापुरम निवासी ऑटो चालक 36 वर्षीय अरविंद कुमार शुक्ला पांच जुलाई 2015 को तीन बजे के बाद ऑटो समेत लापता हो गया था। इस मामले में उसके भाई काशीनगर निवासी अरुण कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी, जबकि घरवालों ने अपहरण की आशंका जताई थी। अब तक कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने गुमशुदा की तलाश में सिर्फ पोस्टर लगवाए थे। पुलिस ने इसके सिवा न तो कोई जांच की और न ही किसी से पूछताछ की गई। अब सीतापुर में ऑटो मिला तो उसे पुलिस यहां ले आई है, जिसे राजापुर चौकी पर खड़ा किया गया है। उम्मीद के विपरीत मंगलवार को भी पुलिस ने जांच आगे नहीं बढ़ाई।  
लापता चालक का चल रहा था किसी से विवाद
लापता ऑटो चालक का किसी से विवाद चल रहा था। परिवार वालों ने यह बात कोतवाली पुलिस को बताई थी, फिरभी पुलिस जांच आगे नहीं बढ़ा सकी। ऑटो चालक के भाई अरुण का कहना है कि कुछ दिनों पहले उनका किसी से झगड़ा हुआ था, जिससे उनकी शर्ट फट गई थी। लापता होने से दो दिन पहले उनकी किसी से सेलफोन पर हॉट टॉक भी हुई थी। यह जानकारी उन लोगों ने पुलिस को दी, फिरभी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं बढ़ाई।
विज्ञापन

डीएम, एसपी से मिलकर आज गुहार लगाएगा परिवार
कोतवाली पुलिस की जांच में ढिलाई और 10 दिन बाद भी अरविंद का पता न चलने से परेशान परिवार 15 जुलाई को डीएम और एसपी से मिलकर उनका पता लगाने की गुहार लगाएगा। ऑटो चालक के भाई अरुण कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी बच्चों सहित वह लोग डीएम एसपी से मिलेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें