थाना क्षेत्र एक गांव में सोमवार की रात को दो घरों से नकदी समेत हजारों का माल चोरी हो गया। चोरी की जानकारी गृहस्वामियों को सुबह हुई। पीड़ितों ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की है और न ही मौका मुआयना किया है। दस दिन पहले चोरों ने इसी घर के पास से भैंसें चोरी करने की कोशिश की थी, लेकिन गृहस्वामी के जागने से चोरी करने में असफल हो गए थे।
थाने से मात्र दो सौ मीटर दूरी पर धौरहरा खुर्द गांव है। पुरुषोत्तम शुक्ला का मकान रोड किनारे बना है। सुबह चार बजे बिजली आने पर पुरुषोत्तम की पुत्री अनुराधा छत से उतर कर नीचे आयी तो कमरे में रखा बक्सा गायब मिला। दूसरे कमरे में देखने पर दूसरा बक्सा भी गायब था। अनुराधा ने परिवार वालों को बताया। परिवारवाले आसपास के लोगों को जगाकर खोजबीन करने लगे तो मकान के पीछे तालाब किनारे तीन बक्से पड़े मिले। बक्सों के ताले टूटे थे उनमे रखी दो हजार की नकदी, एक सोने की अंगूठी, दो जोड़ी पायल, नाक का फूल, गले की चैन गायब थी। पास में तीसरा बक्सा पड़ा था वह पास के मकान मालिक कैलाश का था। ग्रामीणों ने जब उसकी सूचना दी तो उनको अपने यहां चोरी होने की जानकारी हुई। उसमें रखी पांच की नकदी, एक जोड़ी पायल, कमर बिछुआ गायब था। मौके से ग्रामीण ने फोन से सूचना पुलिस को दी पुलिस ने थाने आकर तहरीर देने की बात कही। दोनों लोगों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की है और न ही मौका मुआयना किया। एसओ शिवानंद यादव का ने बताया कि सूचना की मिली है छानबीन की जा रही है।
रात्रि गश्त न होने से ग्रामीण भयभीत
धौरहरा खुर्द के ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस कई महीनों से रात्रि गश्त नही कर रही है। इससे चोरो का गिरोह सक्रिय है। ग्रामीणों ने बताया कि अभी दस दिन पहले ही राजेश चक्रवर्ती जिनका मकान रोड किनारे है, इनकी भैंसें रात करीब एक बजे रोड पर पिकअप खड़ी करके लाद रहे थे। उसी समय राजेश की मां जाग गई थी और शोर मचा दिया तो चोर भैसे छोड़ पिकअप लेकर भाग गए थे। अगर पुलिस रात में गश्त करे तो चोरों की रात को रोड किनारे इस तरह चोरी करनेकी हिम्मत न पड़े। इससे ग्रामीण भयभीत है और रोष है रात्रि में गश्त करने की मांग की है।