फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों के साथ मां ने जहर खाया, एक की मौत

Wed, 01 Jul 2015 07:23 PM IST
मैगलगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव चौखड़िया निवासी एक महिला ने मंगलवार की रात पति से विवाद के बाद दो बच्चों के साथ जहर खा दिया। हालत बिगड़ने पर पति ने पत्नी और दोनों बच्चों को जिला अस्पताल सीतापुर में भर्ती कराया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि बच्चों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

चौखड़िया निवासी मुनेंद्र यादव और उसकी पत्नी 34 वर्षीय बबिता यादव के बीच किसी बात को लेकर मंगलवार की रात खाना खाने के बाद विवाद हो गया, जिसके बाद मुनेंद्र नाराज होकर घर से बाहर चला गया। इसके बाद बबिता ने खुद जहर खाया और फिर दोनों बच्चों को भी जहर खिला दिया। कुछ देर बाद मुनेंद्र लौटा, तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गया। उसकी पत्नी बबिता, छह वर्षीय बेटी शालू औैर दो वर्षीय पुत्र हर्षित उर्फ गोलू तड़प रहे थे। मुनेंद्र ने पत्नी औैर दोनों बच्चों को जिला अस्पताल सीतापुर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बबिता ने दम तोड़ दिया। जबकि दोनों बच्चों को डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया है।

15 साल पहले हुई थी शादी
चौखड़िया निवासी मुनेंद्र यादव की शादी 15 वर्ष पहले खैराबाद निवासी मुन्नीलाल की पुत्री बबिता से हुई थी। इसके बाद बबिता ने तीन बच्चों को जन्म दिया, जिसमें सबसे बड़ी पुत्री 12 वर्षीय संध्या इस घटना का शिकार होने से बच गई। मुनेंद्र के मुताबिक कुछ दिनों से संध्या ननिहाल खैराबाद में थी। मृतका के पिता मुन्नीलाल ने अपनी पुत्री को गुस्सैल बताते हुए विवाद के कारण की जानकारी से इंकार किया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें