फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकसूदपुर में मजदूरों की पिटाई

Sun, 15 Feb 2015 07:30 PM IST
पसगवां
विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां थाना क्षेत्र के गांव मकसूदपुर में क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण में लगे मजदूरों की सपा कार्यकर्ता ने पिटाई कर दी। सांसद के हस्तक्षेप के बाद रिपोर्ट दर्ज हो सकी है।
विज्ञापन

मकसूदपुर सांसद रेखा वर्मा का गांव है। गांव में क्षेत्र पंचायत से आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क से लगभग 100 मीटर दूरी पर सपा कार्यकर्ता प्रवीण पटेल का मकान है। सड़क के किनारे बजरी पड़ी होने पर मजदूरों से प्रवीण पटेल का विवाद हो गया। आरोप है कि प्रवीण पटेल और उनके पिता आशाराम ने मजदूर  गुड्डू, विपिन, दिनेश और अरुण की पिटाई कर दी। मामले की शिकायत मजदूरों ने ठेकेदार रामचंद्र से की। ठेकेदार ने सांसद रेखा वर्मा को फोन पर मजदूरों की पिटाई के बारे में बताया। सांसद ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी से वार्ता के बाद सांसद ने पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उन्हें थाने भेजा लेकिन पुलिस ने फरियादियों को थाने से भगा दिया। ठेकेदार ने पुन: सांसद को मामले की जानकारी दी। इसके बाद सांसद ने थाने के घेराव का ऐलान कर दिया। इसकी भनक लगते ही एसओ ने मोहम्मदी थाना सहित आस पास की चौकियों से भी पुलिस बुला ली। सांसद ने दोबारा एसपी से पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत की। एसपी ने मोहम्मदी सीओ अवनीश्वरचंद्र श्रीवास्तव को भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। सांसद के प्रयास के बाद ही आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हो सकी। सीओ ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साक्ष्य मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें