फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने कई दुकानों के ताले तोड़कर हजारों का माल समेटा

Mon, 12 Jan 2015 06:35 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के निघासन रोड पर चोरों ने इलेक्ट्रिकल्स और एक ट्रेवेल्स एजेंसी का ताला तोड़ दिया और हजारों का सामान ले उड़े। रविवार की सुबह दुकानदारों के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

निघासन रोड पर भीरा बस अड्डे के पास मो. सिद्दीकी की खान इलेक्ट्रिकल्स के नाम से टायर की दुकान है। रात में चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर दाखिल हो गए और उसमें रखा 22 किलो कॉपर का तार चोरी कर लिया। चोरों ने पास में ही स्थिति रामकृष्ण मिश्रा की मिश्रा ट्रेवेल्स एजेंसी का भी ताला तोड़ दिया और हजारों का सामान चुरा लिया। रविवार को पीड़ित दुकानदारों पुलिस को घटना की सूचना दी।  
मैगलगंज खीरी। कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर शनिवार रात चोरों ने परचून की दुकान के ताले तोड़ दिए और हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। कस्बा निवासी शुभम पांडेय कई वर्षों से परचून की दुकान चलाता है। रविवार को सुबह जब वह अपनी दुकान खोलने के लिए आया तो देखा कि उसे अपनी दुकान के ताले टूटे पड़े हैं। दुकान के अंदर रखा लगभग पंद्रह हजार रुपये का माल चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। इस पर एसआई विनीत गौतम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।  
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चोरों को खदेड़ा
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के बेहड़ा मुल्तान गांव में चोरी करने के इरादे से घुस आए चोरों को ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर शोर मचाते हुए खदेड़ दिया, जिससे चोरी होने से बच गई।
पिछली रात कुछ चोर चोरी करने के इरादे से बेहड़ा मुल्तान गांव में घुस आए। बताते हैं कि चोर किसी घटना को अंजाम दे पाते कि इससे पहले ही भनक ग्रामीणों को लग गई। इसकी सूचना पुलिस को दे दी और लाठी-डंडे लेकर शोर मचाना शुरू किया। गांव वालों को एकत्र होते देख चोर गन्ने के रास्ते भागने में सफल हो गए। गांव वालों का कहना है कि पुलिस की जीप काफी देर बाद गांव में पहुंची तब तक चोर भाग चुके थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें