फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने के इरादे से घुसे बदमाशों को खदेड़ा

Mon, 12 Jan 2015 06:21 PM IST
बेलरायां
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के ग्राम हरबक्शाहपुरवा में चोरी करने के इरादे से घुसे आधा दर्जन बदमाशों को ग्रामीणों ने ताबड़तोड़  फायरिंग कर खदेड़ दिया। घटना की सूचना पर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बदमाशों को गन्ने के खेतों में तलाश किया। इस दौरान बदमाश घने कोहरे में भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

शनिवार की देरशाम को आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने ग्राम तकियापुरवा निवासी अजय कुमार वर्मा के मकान में घुसकर चोरी का प्रयास किया था। चोरी में असफल होने के बाद बदमाश कस्बा निवासी रमेश पान वाले के मकान की छत पर चढ़कर घटना को अंजाम देने की फिराक थे। लेकिन गृहस्वामी और पड़ोसियों के शोरशराबा करने पर बदमाश छत से कूदकर चंपत हो गए थे। इससे ग्रामीणों ने बदमाशों से निपटने के लिए रात्रि में मुहिम तेज कर दी है। इसी क्रम में रविवार को बदमाशों ने रेलवे स्टेशन के पड़ोस में स्थित ग्राम हरबक्शाहपुरवा निवासी चीनी मिल कर्मचारी राजेंद्र्र यादव और दौलत यादव के घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया। इसबीच गृहस्वामी के शोरशराबा करने पर ग्रामीणों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाशों को गांव के बाहर खदेड़ दिया। घटना की सूचना पर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बदमाशों की गन्ने के खेतों में तलाश की पर वे फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें