फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर काटकर मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी

Sat, 18 Mar 2017 10:45 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
विज्ञापन
शटर काटकर मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस चौकी से चंद कदम दूर हुई घटना से दुकानदारों में दहशत
विज्ञापन

पुलिस चौकी से चंद कदम दूर चोरों ने एक मोबाइल शॉप का शटर काट दिया और नगदी, मोबाइल समेत करीब दो लाख रुपये का माल बटोर ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन सदर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। चौकी के पास हुई घटना से दुकानदारों में दहशत है। 
सदर कोतवाली के उदयपुर महेवा गांव निवासी अजीत वर्मा की कस्बे में पुलिस चौकी के पास स्थित रवि मार्केट में मोबाइल की बड़ी शॉप है। पुलिस गश्त की पोल खोलते हुए चोरों ने शुक्रवार रात शॉप का शटर तोड़ दिया। शनिवार सुबह शटर टूटा देख लोगों ने इसकी जानकारी दुकान स्वामी अजीत वर्मा को दी। जब वह दुकान पहुंचे तो नजारा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि चोर दुकान से कई मोबाइल, रिचार्ज और तीस हजार की नगदी सहित करीब दो लाख का माल बटोर ले गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज संजय सिंह और स्वॉट टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। बताते है चोरों ने पड़ोस की मार्केट में भी चोरी का प्रयास किया पर सफल नहीं हो सके। दुकान स्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की ढिलाई से लोगों में रोष 
शुक्रवार रात मोबाइल शॉप में जिस तौर तरीके से चोरी की घटना हुई, ठीक वही तरीका चोरों ने 23 जनवरी को इसी मार्केट में ज्वैलर्स की दुकान में अपनाया था। चोर शटर काटकर नगदी और लाखों के जेवर लेकर चंपत हो गए थे। वहीं गुरुनानक पुरवा, शीतलापुर और सफीपुर गुरुद्वारों से हाल ही में चोर नगदी भरा दान पात्र उठा ले जा चुके है, लेकिन पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। शुक्रवार रात मोबाइल शॉप में चोरी की घटना ने पुलिस लापरवाही की पोल खोल दी है। जिसको लेकर लोगों में भारी नाराजगी है।
-----
मोबाइल शॉप से करीब 45 मोबाइल चोरी होने की जानकारी मिली है। तहरीर मिली है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
-दीपक शुक्ला, कोतवाली प्रभारी सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें