गौरीफंटा पुलिस के किया हवाले
भारत-नेपाल सीमा पर एक भारतीय अधेड़ को संदिग्ध उपकरण के साथ एसएसबी ने पकड़ा है। एसएसबी ने पिलर संख्या 169 के पास से अधेड़ को पकड़कर गौरीफंटा कोतवाली पुलिस के हवाले किया है।
भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 169 के पास से एसएसबी कजरिया ने एक रहमान बक्श नाम के अधेड़ को पकड़ा है। अधेड़ के पास से रिमोटनुमा चीज मिली है। साथ ही कुछ विस्फोटक पदार्थ मिलने की भी सूचना है। एसएसबी ने पकड़े गए अधेड़ को गौरीफंटा कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी खुलकर नहीं बता रही है। लोगों के अनुसार अधेड़ के पास विस्फोटक पदार्थ तथा रिमोट था, लेकिन पुलिस ऐसा कुछ भी मानने से इंकार कर रही है। इस बावत गौरीफंटा कोतवाल अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास एक थैले में कुछ सामान मिला है। उन्होंने बताया कि विस्फोटक मिलने की बात गलत है, कोई भी विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है जबकि टीम भी आ रही है।