फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए भाई के दुश्मन बने भाई

Sat, 30 May 2015 07:30 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र मैलानी में जमीन हथियाने के चक्कर में कुछ लोगों ने अपने ही साधू भाई को मारने के लिए हमला किया। पीड़ित की बहन ने भाइयों के विरुद्ध थाना मैलानी सहित एसपी को तहरीर देकर रक्षा की गुहार की है। एसपी ने एसओ मैलानी को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। थाना मैलानी में सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र मैलानी के ग्राम किशुनपुर कटराघाट निवासी धनुष कुमार की पत्नी महदेई ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया है कि उसका सगा भाई गुरुदयाल पुत्र बुलाकीराम अविवाहित और साधू है। उसके नाम कुछ खेती योग्य जमीन है इस जमीन की विरासत पाने के लालच में गुरुदयाल के बड़े भाई और उनके पुत्रों ने गुरुदयाल की हत्या की साजिश रच डाली। इसके बाद वह अपनी सगी बहन महदेई के यहां चला आया 22 मई को कुछ लोग गांव किशुनपुर कटराघाट में आए और गुरुदयाल को ले जाने लगे लेकिन महदेई और उसके पुत्रों ने उसे बचा लिया। महदेई ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद थाना मितौली में सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें